कलेक्टर से मिला प्रेस रिपोर्टर क्लब, ज्ञापन सौंपा
बालोद. प्रेस रिपोर्टर क्लब की प्रदेश स्तरीय टीम ने सोमवार को कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात कर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा युक्तिकरण में की गई गड़बड़ियों के साक्ष्य सहित ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष राजू सोनी व जिला अध्यक्ष मोहन निषाद ने दोषी अधिकारियों को हटाने व कार्रवाई की मांग रखी। मौके पर प्रदेश सचिव संजय सोनी, कोषाध्यक्ष राजेश चौथवानी, जिला सचिव यशवंत निषाद व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान क्लब की ओर से कलेक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गईं।