दक्ष वैद्य के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज का भव्य स्वागत, रैली में उमड़ा जनसैलाब

दक्ष वैद्य के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज का भव्य स्वागत, रैली में उमड़ा जनसैलाब

रायपुर. भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरीहा का राजधानी में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। स्वागत का नेतृत्व भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने किया। चरोदा से लेकर रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय तक स्वागत की अभूतपूर्व झलक देखने को मिली। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

धरसींवा, बंजारी धाम, खमतराई, फाफाडीह, जयस्तंभ चौक, अंबेडकर चौक, भगत सिंह चौक, वीआईपी चौक और अटल चौक सहित दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने रैली का भव्य स्वागत किया। दक्ष वैद्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाईक रैली निकालकर शामिल हुए और पूरे रास्ते भर फूलों की वर्षा से माहौल को ऐतिहासिक बना दिया। उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंटकर राहुल योगराज का आत्मीय अभिनंदन किया।

राहुल योगराज ने इस ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत होकर दक्ष वैद्य को गले लगाकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह ऊर्जा संगठन को और मजबूती देगी। वहीं, दक्ष वैद्य ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा और भाजयुमो और अधिक सशक्त होगी तथा युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और राहुल योगराज के सपनों के अनुरूप विकसित भारत व छत्तीसगढ़ के निर्माण में पूरा योगदान दिया जाएगा।

इस अवसर पर युवा ब्रिगेड के प्रदेश संगठन मंत्री स्वराज मुदलियार, प्रवक्ता शिवम शुक्ला, महिला सेल अध्यक्ष सानिया खोखर, अभय पाठक, ऋषभ पांडे, रोशन मिश्रा सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता और हिन्द सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे।