पशुपालन विभाग में दवाई खरीदी घोटाले की जांच, ननकीराम कंवर की शिकायत पर गठित समिति
रायपुर. पशुपालन विभाग में दवाई और पशु-औषधि खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद शासन ने गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर की लिखित शिकायत के आधार पर विभाग के सचिव ने 6 सदस्यीय संसदीय जांच समिति का गठन किया है, जिसे एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
ननकीराम कंवर का आरोप है कि विभाग में दवाइयों और वैक्सीन की मात्र 10% खरीदी होती है, लेकिन भुगतान 100% का दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला उपसंचालक स्तर पर भंडार क्रय अधिनियम की अनदेखी कर अनियमितताएँ की गई हैं और यह गड़बड़ी कांग्रेस शासनकाल से अब तक जारी है।
इस मामले पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव संजय सोनी ने कहा कि शासन को भंडार क्रय अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर आमजन में विश्वास बहाल करने की मांग की गई है।