ठेलकाडीह में भव्य दशहरा महोत्सव, गजेन्द्र यादव ने की करोड़ों की घोषणाएं
खैरागढ़. मां दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति ठेलकाडीह के तत्वावधान में भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संतोष पांडे ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपा केसीजी अध्यक्ष बिसेसर साहू, सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू और पूर्व जनपद अध्यक्ष टिलेश्वर साहू, ठेलकाडीह मंडल अध्यक्ष भोज बंजारे मौजूद रहे।
अतिथियों का हुआ पारंपरिक स्वागत
कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पुष्पमाला, मोमेंटो और गमछा भेंटकर किया। विशेष आकर्षण राउत नाच रहा, जिसके साथ सभी अतिथियों को मंच तक पहुंचाया गया।
स्कूल की समस्याओं पर हुई चर्चा
दशहरा समिति के अध्यक्ष खेमचंद देवांगन (सोनू), उपाध्यक्ष अनिल जांगड़े, कोषाध्यक्ष राजू देवांगन, सचिव शशांक साहू (बंटी) और सहसचिव देवानंद वर्मा (देवा) सहित मंडल अध्यक्ष भोज बंजारे ने स्वागत भाषण में क्षेत्रीय स्कूल की समस्याओं को उठाया। उन्होंने ठेलकाडीह स्कूल में ऑडिटोरियम, प्रार्थना शेड और बाउंड्रीवाल की मांग रखी।
मंत्री गजेन्द्र यादव की बड़ी घोषणा
मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंच से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए ठेलकाडीह स्कूल के लिए ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 50 लाख रुपये, बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए स्टीमेट के आधार पर 10 से 20 लाख रुपये और प्रार्थना शेड सहित करोड़ों रुपये की अन्य घोषणाएं कीं।
सांसद और अतिथियों का संबोधन
सांसद संतोष पांडे ने दशहरा उत्सव को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताते हुए रावण दहन के महत्व को रेखांकित किया। नीलू शर्मा और विक्रांत सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विकास और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने पर बल दिया।
संस्कृति कार्यक्रम से सजी रात
शाम के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुनील सोनी ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सरपंच शकुन यदु, उपसरपंच बंशी लाल जांगड़े, ग्राम पटेल सूरज देशलहरे, राधेश्याम देवांगन, डीहु साहू, सुखित यादव, बलराम जांगड़े, भानु खुटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।