खैरागढ़ महाविद्यालय में 70 छात्र-छात्राओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
खैरागढ़. छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 12 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
मेडिकल कॉलेज टीम ने लिया रक्त
राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर नीलम एवं डॉ. राजशेखर सिन्हा के नेतृत्व में कौशल प्रसाद (टेक्नीशियन) सहित टीम ने लगभग 70 यूनिट रक्त संकलित कर ब्लड बैंक में सुरक्षित जमा किया।
रक्तदान महादान है – जे.के. वैष्णव
शिविर में अतिथि के रूप में पहुंचे महाविद्यालय के पूर्व रेडक्रॉस प्रभारी जे.के. वैष्णव ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, यह समाज के लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
रासेयो अधिकारी ने दी शुभकामनाएँ
रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. यशपाल जंघेल ने छात्र-छात्राओं के स्वस्फूर्त रक्तदान की सराहना करते हुए सफल आयोजन हेतु बधाई और आभार प्रकट किया। वहीं डॉ. मेधाविनी तूरे ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया।
युवाओं ने रचा नया कीर्तिमान
इस अवसर पर महाविद्यालय के स्वयंसेवक टिकेंद्र वर्मा (16 बार रक्तदान) और ताम्रध्वज वर्मा (15 बार रक्तदान) ने देहदान का संकल्प लिया। लीना वर्मा ने भी 3 बार रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की।
वहीं रक्तवीर डॉ. संजय वर्मा, जिन्होंने अब तक 29 बार रक्तदान किया है, विशेष रूप से प्रेरणा के केंद्र रहे।
सहयोग से हुआ सफल आयोजन
रक्तदान शिविर की सफलता में सहायक प्राध्यापक सुरेश आडवाणी, सतीश माहला, सृष्टि वर्मा, भबीता मंडावी, मनीषा नायक, मोनिका जत्ती, डॉ. उमेंद चंदेल सहित समस्त स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूथ रेडक्रॉस समिति के स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति
शिविर में हिमेश जांगड़े, तुलेश्वर वर्मा, अल्का शेष, गौरी यदु, पूजा वर्मा, सोनी मंडावी, नागेश वर्मा, चुम्मन वर्मा, नितेश साहू, देवेंद्र पटेल, प्रमोद सिन्हा, वर्षा वर्मा, राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रो. यशपाल जंघेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. मेधाविनी तूरे ने किया