छुईखदान में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार

छुईखदान में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार

खैरागढ़. छुईखदान थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 37,000 रुपये नगद, 9 मोबाइल फोन जिनकी कीमत 33,800 रुपये आँकी गई है, कुल मिलाकर 70,800 रुपये का माल जब्त किया है।

ऑफिस में चल रहा था जुए का खेल

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि छुईखदान में महेन्द्र सिंह ठाकुर के बिल्डिंग मटेरियल ऑफिस में 52 पत्ती ताश पर दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से जुआ खेलते आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कोरार्य निवासी प्रेमलाल पटेल, कुटेलीखुर्द निवासी केदारनाथ साहू, वार्ड 12 टिकरीपारा छुईखदान निवासी मोहम्मद अख्तर, भोरमपुर निवासी ओमप्रकाश पटेल, वार्ड 15 टिकरीपारा छुईखदान निवासी संजू नेताम, वार्ड 1 छुईखदान निवासी गौतम सिंह चंदेल, वार्ड 3 जमातपारा छुईखदान निवासी निलेश गुप्ता, रामपुर नवागांव निवासी रवि सिंह बघेल, लक्ष्मणपुर भाटापारा निवासी विशाल मारूतकर तथा वार्ड 11 कबीर चौक छुईखदान निवासी महेन्द्र सिंह ठाकुर शामिल हैं।

कड़ा रुख अपनाएगी पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 326/2025 धारा 4, 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ, सट्टा, शराब और नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।