गातापार जंगल से शुरू हुआ समग्र बाल नेत्र सुरक्षा अभियान
खैरागढ़. केसीजी जिले की अंतिम सीमा के वनांचल ग्राम गातापार जंगल से मंगलवार समग्र बाल नेत्र सुरक्षा अभियान का शुभारंभ हुआ। यह पहल कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।
धरती आबा उत्कर्ष अभियान से जुड़ा विशेष प्रयास
यह अभियान धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत की स्वास्थ्य सभापति अरुणा बनाफर, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विशेषज्ञों की भागीदारी
कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी सह खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सहायक नोडल अधिकारी दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव, नेत्र सहायक अधिकारी विनय रामटेके सहित अन्य अधिकारी सम्मिलित हुए।
जिले में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारियों में कविता मेश्राम, पूर्णिमा चंदेल, गेमन देवांगन, देवेंद्र साहू, नरेंद्र निषाद और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भूआर्य की भी सक्रिय भूमिका रही।
नेत्रदान शपथ और छात्रों की जांच
शासकीय स्कूल गातापार जंगल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि अरुणा बनाफर ने उपस्थित जनों को नेत्रदान की शपथ भी दिलाई। अभियान के तहत विद्यार्थियों की नेत्र दृष्टि जांच, आंखों की सुरक्षा संबंधी परामर्श और जागरूकता रैली आयोजित की गई।
मुफ्त चश्मा वितरण किया जाएगा
यह अभियान स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित होगा। जिले के सभी मिडिल स्कूलों के छात्र-छात्राओं की नेत्र दृष्टि जांच की जाएगी। जिन बच्चों में दृष्टिदोष पाया जाएगा उन्हें नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा