नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित हिंदी मल्हार पर शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न
खैरागढ़. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन को गति देने के उद्देश्य से हिंदी मल्हार विषय पर शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन खैरागढ़ में किया गया। इस नीति का लक्ष्य शिक्षा को अधिक समावेशी, समानतामूलक और व्यावहारिक बनाना है। साथ ही इसमें आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता और समस्या समाधान जैसे कौशलों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
प्रशिक्षण को सफल बनाने में बीआरजी डॉ. विनीत राजपूत, मोरेश्वर वर्मा, भेस्मानी वर्मा, डॉ. निकेत सिंह और शिव राठौर की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सेजस कन्या शाला के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर सिंह ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। मार्गदर्शन की भूमिका में सुजीत चौहान उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने गहन सहभागिता कर नई शिक्षा नीति को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षकों की निष्ठा और लगन ने शिक्षा जगत में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद को मजबूत किया।