पदुमतरा हायर सेकेंडरी स्कूल में 33 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल

पदुमतरा हायर सेकेंडरी स्कूल में 33 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल

ठेलकाडीह. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदुमतरा में 3 सितंबर 2025 को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति शीला टॉकेश सिन्हा मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य ललिता मोहन साहू, ग्राम की सरपंच हीना साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष राकेश साहू एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

संस्था के प्रभारी प्राचार्य हेमकांत मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा नवमी की 33 छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की गई। मुख्य अतिथि शीला सिन्हा ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए प्रतिदिन विद्यालय आने की प्रेरणा दी। शाला विकास समिति अध्यक्ष राकेश साहू ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं, सरपंच हीना साहू ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया और जनपद सदस्य ललिता मोहन साहू ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता संतोष वर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता समीर कांत यदु ने किया। इस मौके पर हरिकिशन सेन, दुर्गा राम, कालूराम और घनश्याम साहू सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।