बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा : ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक घायल

बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा : ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक घायल

खैरागढ़. ग्राम सहसपुर दल्ली बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में भरतनगर गुढ़ियारी, रायपुर निवासी 60 वर्षीय रघुनाथ वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई टोपचंद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना कैसे हुई

सूचना के अनुसार, टोपचंद वर्मा अपने बड़े भाई रघुनाथ वर्मा को मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स, सीजी 08 एके 5403) पर बैठाकर रायपुर वापस ले जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09-एचएच-4851 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार रघुनाथ वर्मा ट्रक के चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक टोपचंद वर्मा घायल हो गया।

मौके पर अफरा-तफरी

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर जुटे। स्थानीय लोगों ने घायल टोपचंद को इलाज के लिए राजनांदगांव भेजा। वहीं सूचना पर ठेलकाडीह पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की कार्यवाही

ठेलकाडीह थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए), 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।