विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने घुमका में ली बैठक, बाजार का किया भ्रमण

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने घुमका में ली बैठक, बाजार का किया भ्रमण
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने घुमका में ली बैठक, बाजार का किया भ्रमण

ठेलकाडीह. डोंगरगढ़ की लोकप्रिय विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने रविवार को नवगठित नगर पंचायत घुमका का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक ने कहा कि घुमका को विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक के बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ घुमका बाजार का भ्रमण किया और दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

बाजार भ्रमण के दौरान नागरिकों ने सड़क और पानी की निकासी की समस्या उठाई। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ की लापरवाही को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि इस शिकायत को उच्च स्तर तक पहुँचाया जाएगा और घुमका को जल्द ही व्यवस्थित किया जाएगा।

विधायक के इस दौरे से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने कहा कि विधायक का जनता से सीधे मिलना और समस्याएँ सुनना सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर केके दुबे, खेमचंद वर्मा, प्रहलाद यादव, फूलमती वर्मा, पीयूष दुबे, गौरव शर्मा, जयकुमार वर्मा, कैलास शर्मा, बीरेंद्र दुबे, बांकेलाल श्रीवास, राकेश वर्मा, ओमकार वर्मा, लछमन वर्मा, शेखर देवांगन, नेमदास साहू, जितेंद्र साहू, गीतालाल वर्मा, शिव कुमार, संजय साहू, दानीराम, दौलत देवांगन, ईश्वर वर्मा, सेवक वर्मा, केशव सेन, भारत वर्मा, बीएस श्रीवास, लोचन निर्मलकर, महारा पाटील, खिलेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।