बुंदेलीकला के विष्णु वर्मा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से शराब जब्त
खैरागढ़. लगातार बढ़ रही जनचर्चा और मीडिया में उठे सवालों के बाद आखिरकार ठेलकाडीह पुलिस हरकत में आई। मंगलवार की रात पुलिस ने ग्राम बुंदेलीकला निवासी विष्णु वर्मा के घर पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 15 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब और बिक्री की रकम 360 रुपए जब्त की। आरोपी पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई रेड
थाना ठेलकाडीह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बुंदेलीकला का विष्णु वर्मा अपने घर आंगन में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेड की कार्रवाई की। मौके से शराब की कुल 2700 एमएल मात्रा बरामद हुई। पुलिस ने शराब और नकदी को समक्ष गवाहों के जब्त कर लिया तथा मौके पर ही पंचनामा तैयार किया।
मौके पर गिरफ्तारी, फिर जमानत पर रिहाई
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विष्णु वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में वह शराब की वैधता के कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर धारा 34(1)(ब) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपी को रिहा कर दिया गया