जिला लोधी समाज की महत्वपूर्ण बैठक 3 सितंबर को लाराबन खैरागढ़ में आयोजित होगी

जिला लोधी समाज की महत्वपूर्ण बैठक 3 सितंबर को लाराबन खैरागढ़ में आयोजित होगी

खैरागढ़. जिला लोधी समाज राजनंदगांव की ओर से समाज की संपत्ति से जुड़े एक अहम मुद्दे पर 3 सितंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे लोधी भवन, लाराबन खैरागढ़ में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पूर्व व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष, जिला लोधी समाज के पदाधिकारी, ग्रामोदय समिति के सदस्य, सभी सर्कल के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, प्रधान, पंच तथा समाज के सम्माननीय बंधु-बहनों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 में जिला लोधी समाज की संपत्ति के रूप में 65 डिसमिल भूमि ग्रामोदय समिति के नाम पर रजिस्ट्री की गई थी। उस समय समिति का गठन कर भूखन जंघेल दाउजी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। प्रशासनिक लाभ प्राप्त करने के बाद इस भूमि को पुनः जिला लोधी समाज राजनंदगांव के नाम पर रजिस्ट्री करने का प्रावधान था, किंतु अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसी विषय पर स्पष्ट निर्णय लेने और समाधान निकालने के उद्देश्य से यह बैठक आहूत की गई है।

जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल और महासचिव नंदकुमार चंदेल ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बैठक समाज की संपत्ति की सुरक्षा और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।