संकुल केन्द्र घिरघोली में शिक्षकों की अनिवार्य बैठक संपन्न
खैरागढ़. संकुल केन्द्र घिरघोली में 11 सितंबर को सभी प्राथमिक, माध्यमिक व हाई स्कूल शिक्षकों की अनिवार्य बैठक आयोजित की गई। संकुल समन्वयक जी.आर. टंडन व संकुल प्राचार्य सुनील यादव के मार्गदर्शन में हुई बैठक में संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग संभाग हेमंत उपाध्याय के निर्देशों को साझा किया गया।
बैठक में शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, गृह कार्य की नियमित जांच, कमजोर विद्यार्थियों की पहचान, प्रभावी प्रार्थना आयोजन और मोबाइल का क्लासरूम में उपयोग न करने जैसे सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। संस्था प्रमुखों को निरीक्षण, डायरी संधारण और शाला स्वच्छता पर विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।
निर्देशों का पालन अनिवार्य बताते हुए चेतावनी दी गई कि उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित शिक्षक व संस्था प्रमुख पर कार्रवाई की जाएगी।