खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सर्वसम्मति से चुने गए जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पदाधिकारी
खैरागढ. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिले के जनपद पंचायत खैरागढ़ और जनपद पंचायत छुईखदान के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों की उपस्थिति में हुई इस बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
निर्णय अनुसार, डॉ. राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी (जनपद पंचायत खैरागढ़) को जिला अध्यक्ष, राजू जंघेल को जिला उपाध्यक्ष, लखन साहू को महामंत्री और पुष्पा प्रकाश वर्मा (अध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह चुनाव पूर्णतः सर्वसम्मति और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुआ। उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम के नेतृत्व में जनपद संघ की कार्यप्रणाली को नई दिशा और गति मिलेगी।