सेजेस विद्यालय साल्हेवारा के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित

सेजेस विद्यालय साल्हेवारा के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित

खैरागढ़. वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा का सेजेस विद्यालय एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। पाटन, दुर्ग में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता फेंसिंग में कक्षा 9वीं की छात्रा भावना झारिया और कक्षा 8वीं के छात्र शनि शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए जगह बनाई।

भावना झारिया ने व्यक्तिगत इवेंट में रजत और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि शनि शुक्ला ने व्यक्तिगत में कांस्य और टीम इवेंट में रजत पदक हासिल किया। इनके चयन से पूरा साल्हेवारा और विद्यालय गौरवान्वित है।

कोच अजय कुमार और पीटीआई जनक लाल साहू के मार्गदर्शन में तैयार इन खिलाड़ियों का विद्यालय लौटने पर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।