बढ़ईटोला में एनएसएस शिविर नशा उन्मूलन व स्वच्छता पर युवाओं ने किया जागरूक

बढ़ईटोला में एनएसएस शिविर नशा उन्मूलन व स्वच्छता पर युवाओं ने किया जागरूक

खैरागढ़. संत गुरु घासीदास बाबा शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बढ़ईटोला में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 3 से 9 दिसंबर तक किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बढ़ईटोला परिसर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच योगेश वर्मा रहे, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य ए.के. श्रीवास्तव ने अध्यक्षता की।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि सहायक प्राध्यापक एल.सी. सिन्हा, सी.एस. राठौर, विनय मसियारे, डॉ. बेन विक्रम, डी.के. साहू, रेणुका कुंजाम, विद्यालय प्राचार्य चंद्रभान साहू सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। ग्रामवासियों में चंद्रेश साहू, सुरीतराम वर्मा, चंद्रभान वर्मा, धन्नालाल वर्मा, महेन्द्र धुर्वे, संगीता वर्मा, सुनीता धुर्वे, सोनिया मंडावी सहित अन्य ग्रामीणों ने भी भागीदारी निभाई।

शिविरार्थी स्वयंसेवक प्रतिदिन गांव में प्रभातफेरी निकालकर नशा उन्मूलन का संदेश दे रहे हैं। गांव की साफ-सफाई के साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें गांव के पंच, सरपंच, ग्रामीणजन और स्वच्छता दीदियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

तालाब किनारे पौधारोपण, पचरी की सफाई और सीढ़ियों का निर्माण जैसे परियोजना कार्य भी स्वयंसेवकों द्वारा संपन्न किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने छात्रों के इस योगदान की सराहना की और इसे गांव के विकास के लिए प्रेरणादायक बताया।

एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डी.के. साहू के निर्देशन और प्राचार्य श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जारी यह शिविर 9 दिसंबर को संपन्न होगा।