ग्राम बोरी में कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, शताक्षी सिंह ने कहा – खेलों से निखरेंगी ग्रामीण प्रतिभाएं
खैरागढ़. गणेशोत्सव के अवसर पर ग्राम बोरी में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह रहीं, जिन्होंने गणेश आरती के बाद टॉस कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
शताक्षी सिंह ने कहा कि खेल जहां स्वास्थ्य और अनुशासन को बढ़ाते हैं, वहीं ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का भी जरिया हैं। उन्होंने ग्रामवासियों की पेयजल, सड़क और सफाई संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।