बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में बच्चों को कराया न्योता भोज
खैरागढ़. ग्राम राहुद के निवासी चुम्मन साहू ने बेटे तुषार साहू का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला में बुधवार को 70 बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया, जिसमें खीर, पूरी और केला परोसा गया।
बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर सरपंच तेजराम वर्मा, संकुल समन्वयक अजय, प्रधान प्राचार्य चंदेश वर्मा, शिक्षक तोरण सहित ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और समरसता बढ़ाते हैं। ग्रामीणों ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बच्चों के साथ खुशी बांटने से समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलता है।