सोनेसरार गौठान की बदहाली पर हंगामा, टूटी मूर्ति और अव्यवस्था से भड़के लोग

सोनेसरार गौठान की बदहाली पर हंगामा, टूटी मूर्ति और अव्यवस्था से भड़के लोग

खैरागढ़. सोनेसरार वार्ड क्रमांक 14 स्थित गौठान की दुर्दशा को लेकर रविवार को मिशन संडे टीम ने दूसरी बार निरीक्षण कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। टीम का कहना है कि डेढ़ माह पूर्व हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।

निरीक्षण में गौठान परिसर गंदगी से भरा मिला, चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी और भगवान कृष्ण की मूर्ति टूटी पाई गई। आवारा मवेशी अब भी सड़कों पर घूम रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

मनराखन देवांगन ने नगर पालिका को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रशासन ने सिर्फ औपचारिकता निभाई है। अरुण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि नगर पालिका योजना को मजाक बना रही है और चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र होगा।

यादव समाज ने दीपावली से पहले मूर्ति का पुनर्निर्माण नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहीं, किसान प्रतिनिधि कमलदास टंडन ने बताया कि पानी-चारे की कमी और टूटी जाली के कारण फसलें मवेशियों से नष्ट हो रही हैं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। मिशन संडे टीम ने 15 दिनों के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने, आवारा मवेशियों को गौठान में रखने और मूर्ति पुनर्निर्माण की मांग की है, अन्यथा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उग्र आंदोलन का ऐलान किया