जिला स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 28 सितंबर को
खैरागढ़. संघर्ष मंच खैरागढ़, छुईखदान गंडई (छ.ग.) द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 28 सितंबर (रविवार) को किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 16 सितंबर (मंगलवार) तय की गई है।
आयु वर्ग के अनुसार प्रवेश शुल्क 8 से 14 वर्ष हेतु 30 रुपए, 14 से 18 वर्ष हेतु 40 रुपए तथा 18 से 40 वर्ष हेतु 50 रुपए रखा गया है। परीक्षा का पाठ्यक्रम हिंदी, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर व खेल-कूद से संबंधित होगा।
अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी विजेता ऑनलाइन सेंटर, कलेक्टर ऑफिस के सामने खैरागढ़ में संपर्क कर सकते हैं।