दुर्ग में संभागीय बैठक में उमड़ा भाजपा युवा जोश

दुर्ग में संभागीय बैठक में उमड़ा भाजपा युवा जोश

खैरागढ़. भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय संभागीय बैठक दुर्ग के पृथ्वी पैलेस में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के युवा मोर्चा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और संगठन के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया।

दिग्गज नेताओं ने किया मार्गदर्शन

बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा, रिकेश सेन, ललित चंद्राकर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय तोमर और प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

नेताओं ने युवाओं को संगठन के मूल्यों, भविष्य की रणनीति और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

खैरागढ़ जिले से भारी भागीदारी

बैठक में खैरागढ़ जिले से जिला अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंचे। इनमें प्रेमसागर गुप्ता, मिनेश जंघेल, ऋषभ सिंह, पीयूष पटेल, राकेश वर्मा, अर्जुन क्षत्रिय, ललित चोपड़ा, शैलेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र त्रिपाठी, सौरभ जंघेल, विक्की कुर्रे, राजू जंघेल, शशांक साहू, विक्रांत चंद्राकर, जय प्रकाश साहू, जय प्रकाश मसखरे, डॉ. संजय वर्मा, जागेश्वर जंघेल, नितेश उपाध्याय, अनीश दादू, एवन विश्वकर्मा, शिवांश बहादुर, प्रशांत कांडरा, मनीष ढीमर, वेदांश बघेल, लाल पवन सिंह, प्रमोद भगत, पेमेंद्र चंदेल, बालकृष्ण जंघेल, भूपेंद्र जंघेल, प्रकाश जंघेल, वीरेंद्र जंघेल, अमन जंघेल, हर्ष वर्मा, भुवन वर्मा, अजेन दशरिया, गजेंद्र पटेल, रेखचंद जंघेल, भूपेंद्र मिश्रा, विश्राम वर्मा, भूपेंद्र शर्मा, लिकेश साहू, भानुप्रताप साहू, भुनेश्वर सेन, शत्रुहान साहू, मुकेश साहू, योगेंद्र पाल, ओमप्रकाश साहू, डिकेश्वर यादव, निर्मल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

युवाओं में दिखा उत्साह

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की आगामी योजनाओं पर चर्चा की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मंच से दिए गए संदेशों ने युवाओं में उत्साह और जोश भर दिया।