इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में तबला वादन पर दो दिवसीय व्याख्यान-सह-प्रदर्शन का आयोजन

खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के अवनद्ध वाद्य विभाग में दो दिवसीय व्याख्यान-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा के संरक्षण तथा अधिष्ठाता संगीत संकाय प्रो. (डॉ.) नमन दत्त के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कार्यक्रम का समन्वय अवनद्ध वाद्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम हरि करेंगे।

तबला और युवा पीढ़ी पर होगा केंद्रित व्याख्यान

इस आयोजन में देश के प्रसिद्ध तबला वादक पं. दुर्जय भौमिक मुख्य वक्ता एवं कलाकार के रूप में शामिल होंगे। वे विभाग के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को “तबला वादन और युवा पीढ़ी : प्रशिक्षण, जागरूकता, अवसर और चुनौतियाँ” विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे। व्याख्यान में तबला वादन की परंपरा, तकनीकी पक्ष और नए दौर में युवाओं के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा होगी।

कब और कहाँ होगा आयोजन

यह दो दिवसीय आयोजन 2 एवं 3 सितम्बर 2025 को विश्वविद्यालय परिसर-1, संगीत संकाय के कक्ष क्रमांक 28 में आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। वहीं 2 सितम्बर को शाम 4 बजे से पं. दुर्जय भौमिक संगीत संकाय में एकल तबला वादन की प्रस्तुति देंगे।

विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए खास अवसर

विश्वविद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस तरह के प्रदर्शनात्मक व्याख्यान न केवल विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत के गहन अध्ययन का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक दृष्टि से भी मजबूत बनाते हैं