राहुल गांधी के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल, खैरागढ़ में फूंका पुतला
खैरागढ. दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के राजीव चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजयुमो नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज भारत के गौरव और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। राहुल गांधी द्वारा असम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना पूरे देश का अपमान है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) ने चेतावनी दी कि कांग्रेस नेताओं को ऐसी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी होगी, अन्यथा जनता का आक्रोश झेलने को तैयार रहना होगा।
पुतला दहन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं में गुस्सा साफ झलक रहा था। युवाओं ने कहा कि कांग्रेस का रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) सहित आलोक श्रीवास, नीलिमा गोस्वामी, शशांक ताम्रकार, लाल शौर्यादित्य सिंह, प्रेम सागर गुप्ता, ऋषभ सिंह बघेल, मंजीत सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजयुमो ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा