जोरातराई(ब) में 22 से 30 सितंबर तक चंडी महायज्ञ : धार्मिक आस्था का महापर्व
ठेलकाडीह. समीपस्थ ग्राम जोरातराई(ब) में इस वर्ष चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन 22 से 30 सितंबर तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर गाँव में धार्मिक उत्साह चरम पर है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति एवं ग्रामवासी मिलकर तैयारियों में जुटे हैं। इस अवसर पर प्रवचन पं. सूर्यकांत तिवारी (गोढ़ी निवासी) करेंगे, जबकि यज्ञ पं. सौरभ पांडेय (काशी, उत्तरप्रदेश) के नेतृत्व में सम्पन्न होगा।
जनप्रतिनिधियों को दिया गया आमंत्रण
आयोजन में जिलेभर से श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जिला पंचायत सभापति व सदस्य श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
22 सितंबर, सोमवार (अश्विन शु. प्रतिपदा 1): पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, यज्ञ आरंभ, महात्म्य।
23 सितंबर, मंगलवार (प्रतिपदा 2): हयग्रीव अवतार, शुकदेव एवं व्यासजी का जन्म।
24 सितंबर, बुधवार (प्रतिपदा 3): श्रीराम द्वारा देवी यज्ञ, भुवनेश्वरी देवी का सुदर्शन पर कृपा।
25 सितंबर, गुरुवार (प्रतिपदा 3): नर-नारायण अवतार, श्रीकृष्ण चरित्र।
26 सितंबर, शुक्रवार (प्रतिपदा 4): महिषासुर, शुम्भ-निशुम्भ वध।
27 सितंबर, शनिवार (प्रतिपदा 5): वृत्तासुर संवाद, विष्णुजी का अवतार, एक वीर का जन्म।
28 सितंबर, रविवार (प्रतिपदा 6): नारद विवाह, हरीशचंद्र कथा, तुलसी विवाह।
29 सितंबर, सोमवार (प्रतिपदा 7): सती चरित्र, पार्वती जन्म कथा, चढ़ौत्री एवं शोभायात्रा।
30 सितंबर, मंगलवार (प्रतिपदा 8): जन्मेजय द्वारा देवी यज्ञ, गायत्री सहस्त्र पाठ, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं प्रसाद वितरण।
कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
आयोजन समिति की कमान
आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद यादव हैं। उपाध्यक्ष बुधराम देवांगन, सचिव मोतीलाल देवांगन, कोषाध्यक्ष मोहन देवांगन, संरक्षक मनहरन यादव, सुमेरी यादव, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हैं। वहीं, युवा समिति में शेखर, कुलेश्वर, गजेन्द्र, गौतम, रूमेश, उमेन्द्र, भूपेन्द्र, जीतु, नितेश, हिमांशु, कृष, दीपक, नितिन, देव, रोशन, अमन, ललित, लोकेश, ओंकार आदि युवाओं की सक्रिय भागीदारी है।
श्रद्धालुओं से अपील
आयोजन समिति ने आसपास के गाँवों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर चंडी महायज्ञ को सफल बनाएं और पुण्य लाभ अर्जित करें।