नगरपालिका परिषद खैरागढ़ में प्रेसीडेंट इन काउंसिल का पुनर्गठन, 7 सदस्य बनाए गए प्रभारी
खैरागढ़. नगरपालिका परिषद खैरागढ़ में संगठनात्मक बदलाव करते हुए प्रेसीडेंट इन काउंसिल का पुनर्गठन किया गया है। परिषद की अध्यक्ष गिरिजा चन्द्राकर ने नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 70 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 12 सितंबर 2025 को नए प्रभारी सदस्यों की घोषणा की।
जारी आदेश के अनुसार अब्दुल रज्जाक खान को विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग, विनय देवांगन को आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग, रूपेन्द्र रजक को राजस्व एवं बाजार विभाग, देविन कमलेश कोठले को शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, रेखा विकेश गुप्ता को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, सुमित टांडिया को खाद्य, नागरिक आपूर्ति, पुनर्वास एवं नियोजन विभाग तथा अजय जैन को जल कार्य विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
अध्यक्ष गिरिजा चन्द्राकर ने कहा कि नए प्रभारी सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने विभाग में पारदर्शिता और दक्षता के साथ काम करें। इस पुनर्गठन को नगर परिषद की कार्यशैली को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।