डोंगरगढ़ में बाइक चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
डोंगरगढ़. नगर के एईएन कार्यालय के पास बने वाहन स्टैंड से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अमित शिंदे, पिता स्व. जयप्रकाश शिंदे, जो रेलवे विभाग में जेई के पद पर डोंगरगढ़ स्टेशन में पदस्थ हैं, ने अपनी होंडा लिवो मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-50-MQ-3153, हरा-काला रंग, कीमत ₹12,000) को 22 अगस्त की रात लगभग 10:30 बजे स्टेशन के पास वाहन स्टैंड में खड़ा किया था। इसके बाद वे ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु चले गए।
5 सितंबर की रात करीब 8:10 बजे जब वे डोंगरगढ़ लौटे और अपनी मोटरसाइकिल लेने पहुंचे, तो देखा कि गाड़ी वहां से गायब है। आसपास तलाश करने और पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
घटना की सूचना पाकर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।