गुरु बालकदास जयंती की रूप रेखा तय, 21 को होगा पंथी पार्टी सम्मान समारोह
21 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, कलाकारों को मिलेगा सम्मान
खैरागढ़. खैरागढ़ में इस साल गुरु बालकदास जयंती विशेष रूप से यादगार बनने जा रही है। गुरु बालकदास समिति खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के तत्वाधान में आगामी 21 सितंबर को गुरु बालकदास जयंती एवं पंथी पार्टी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होगा। इस समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने और पोस्टर विमोचन के लिए रविवार, 7 सितंबर को खैरागढ़ विश्राम गृह में समिति की बैठक आयोजित की गई।
समाज की एकजुटता पर होगा फोकस
समिति के अध्यक्ष उमेश कोठले ने बताया कि यह आयोजन गुरु बालकदास जी की जयंती मनाने के साथ-साथ पंथी पार्टी से जुड़े कलाकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण और सेवा कार्यों को प्रोत्साहन देने पर विशेष जोर रहेगा।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे पदाधिकारी
पोस्टर विमोचन के दौरान समाज और समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से संरक्षक शत्रुहन धृतलहरे, कमलेश कोठले, दिलीप लहरें, कमलेश्वर सांडे, ज्ञानदास बंजारे, संदीप सिरमौर, संतोष तोड़े, मनसा राम बर्मन, हेमेश जांगड़े, कार्यक्रम प्रभारी यशवंत कोठले, सह प्रभारी राजेश बर्मन, गणेश मार्कण्डेय, उपाध्यक्ष पप्पू पात्रे, महामंत्री आर्यन बेरवंशी, सचिव दिनुप्रकाश भारती, समाजसेवी विनोद वर्मा, ईश्वर बंजारे, दानेश्वर सिरमौर, देवेंद्र सायतोड़े, लक्ष्मण लहरें, विशाल, राकेश, टिकेंद्र, राहुल बांधे, कविता मार्कण्डेय और पवन टंडन शामिल रहे।
समारोह को सफल बनाने की अपील
बैठक में पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने समाज सेवा की दिशा में सहयोग करने का भी आह्वान किया।