19 सितम्बर को जेम पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यशाला
खैरागढ़. उद्योग विभाग द्वारा रैंप योजना के तहत 19 सितम्बर को प्रातः 10:30 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष, खैरागढ़ में जेम पोर्टल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के एमएसएमई, उद्यमी, व्यापारी एवं सेवा प्रदाताओं को जेम पोर्टल पर पंजीयन, उत्पाद सूचीकरण और निविदाओं में भागीदारी की जानकारी दी जाएगी।
जिला व्यापार एवं उद्योग महाप्रबंधक प्रणय बघेल ने बताया कि जेम पोर्टल स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक उद्यमियों व व्यापारियों से कार्यशाला में शामिल होने की अपील की है।