ग्राम पटेल संघ की जिला स्तरीय बैठक 15 सितंबर को

ग्राम पटेल संघ की जिला स्तरीय बैठक 15 सितंबर को

खैरागढ़. छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ के निर्देशन में जिले की बैठक 15 सितंबर, सोमवार को प्रातः 11 बजे अनुभाग अधिकारी राजस्व खैरागढ़ के मीटिंग हॉल में होगी। बैठक में जिलाधीश, एसडीओ (राजस्व) और तहसीलदार को आमंत्रित किया गया है।

संघ ने जिले के सभी ग्राम पटेलों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। बैठक में मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री को लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने हेतु प्रस्ताव पारित किया जाएगा।