खैरागढ़ में रविवार को हरितालिका तीज महोत्सव, सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

खैरागढ़. साहू सदन सोनेसरार में रविवार 31 अगस्त को जिला, तहसील और नगर साहू संघ के मार्गदर्शन तथा महिला प्रकोष्ठ के संयोजन में हरितालिका तीज महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी होगी।

प्रमुख अतिथि और अतिथिमंडली

कार्यक्रम में मान. डॉ. नीरेन्द्र साहू (नवनिर्वाचित अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़), मान. यशोदा वर्मा (विधायक, खैरागढ़) और मान. प्रियंका ताम्रकार (अध्यक्ष जिला पंचायत के.सी.जी.) प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मान. टीलेश्वर साहू (अध्यक्ष जिला साहू संघ के.सी.जी.) और मान. अंजनी साहू (समाजसेवी, प्रांतीय साहू संघ) करेंगे। 

विशिष्ट अतिथियों में लखन साहू, बिसेसर साहू, भुनेश्वर साहू, घम्मन साहू, विप्लव साहू, गिरधारीलाल साहू, परमानंद साहू, मीनेश साहू, नुनकरण साहू, हेमूदास साहू, शत्रुहन साहू, लीलाराम साहू, रामबिलास साहू, गिरजा चन्द्राकर, तरुणा साहू, लिमेश्वरी साहू, डिलेश्वरी साहू, खेमलता साहू, पुरषोत्तम साहू, गोपाल साहू, अमरसिंग साहू, यदुकुमार साहू, प्रीतराम साहू, घनश्याम साहू, देवीदीन साहू और अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार प्रातः 10 बजे माँ कर्मा की पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण होगा, उसके पश्चात 11 बजे अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं जैसे कबड्डी, कुर्सी दौड़, गोली-चम्मच, मटका फोड़, आलू दौड़, जलेबी दौड़, रंगोली तथा रस्साकसी आयोजित की जाएंगी। अंत में शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम की संयोजिका सुशीला साहू रहेंगी। सहसंयोजिका के रूप में कांती साहू, पार्वती साहू, कौशिल्या साहू, पूर्णिमा साहू और गोदावरी साहू जिम्मेदारी निभाएंगी।

त्योहार और समाज का संगम

महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक उत्सव होगा बल्कि सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का भी संदेश देगा। आयोजन समिति ने सभी समाजजनों को सहपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया है।