डाइट में सम्मान समारोह, महिला रामायण मंडली तूरकारी पारा को मिला कला सम्मान
खैरागढ़. जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जय मां संतोषी महिला रामायण मंडली तूरकारी पारा को कला सम्मान से पुरस्कृत किया गया। मंडली की सदस्य रश्मि सारथी, ज्योति सारथी, आरती सारथी, भारती सारथी, शीला सारथी और शमा सारथी ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र
सम्मान समारोह के साथ ही जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर और मोनिका रजक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
शिक्षा और संस्कृति का समन्वय
समारोह में कॉलेज के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी और छुईखदान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी शामिल हुए। छात्रों ने जहां वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया, वहीं महिला रामायण मंडली की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।