खैरागढ़ में 6 सितंबर को होगा विशाल भंडारा, गणेश उत्सव समिति ने दिया आमंत्रण

खैरागढ़ में 6 सितंबर को होगा विशाल भंडारा, गणेश उत्सव समिति ने दिया आमंत्रण
खैरागढ़ में 6 सितंबर को होगा विशाल भंडारा, गणेश उत्सव समिति ने दिया आमंत्रण

खैरागढ़. श्री रिद्धि सिद्धि गणेश उत्सव समिति खैरागढ़ द्वारा इस वर्ष भी परंपरा अनुसार विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

कार्यक्रम भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, दिनांक 6 सितंबर, शनिवार को फतेह मैदान द्वार पर आयोजित होगा। हवन का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा, जबकि भंडारे की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर चलेगा।

गणेश उत्सव समिति ने कहा है कि यह आयोजन सामाजिक एकता और भक्ति का प्रतीक है, जिसमें नगरवासियों सहित आसपास के श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहेगी।