राजस्व प्रकरण में अनियमितता, तत्कालीन नायब तहसीलदार रश्मि दुबे निलंबित

राजस्व प्रकरण में अनियमितता, तत्कालीन नायब तहसीलदार रश्मि दुबे निलंबित

खैरागढ़. दुर्ग संभागायुक्त सत्य नारायण राठौर ने राजस्व प्रकरण में गंभीर अनियमितता और लापरवाही बरतने पर तत्कालीन नायब तहसीलदार खैरागढ़ रश्मि दुबे को निलंबित कर दिया है। आदेश के मुताबिक वर्ष 2020-21 के प्रकरण में बिना वास्तविक भूमि स्वामी अश्वनी पिता रामाधीन को पक्षकार बनाए और बिना नोटिस जारी किए उनका नाम काटकर अन्य व्यक्तियों का नाम दर्ज कर दिया गया था।

आयुक्त ने पाया कि कब्जे के आधार पर भूमि स्वत्व निर्धारित करना राजस्व न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, इसके बावजूद विधि विपरीत आदेश पारित किया गया। प्रकरण में सुनवाई का अवसर न देकर शीघ्रतापूर्वक आदेश पारित करना भी बड़ी त्रुटि माना गया।

निलंबन अवधि में रश्मि दुबे का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।