बढ़ईटोला में आज मनेगा दीपों का पर्व, रॉयल डांस प्रतियोगिता से सजेगा लक्ष्मी पूजा उत्सव
खैरागढ़. विकासखंड के ग्राम बढ़ईटोला में आज शाम दीपावली और लक्ष्मी पूजा के अवसर पर “जय मां लक्ष्मी युवा उत्सव समिति” के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अपने पंचम वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस बार की थीम बढ़ईटोला चलो रखी गई है। रविवार, 19 अक्टूबर की शाम 7 बजे से आरंभ होने वाले इस आयोजन में पूरे गांव को दीपों की रोशनी और संगीत की धुनों से सजाया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
रॉयल डांस प्रतियोगिता बनेगी मुख्य आकर्षण
इस वर्ष के उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण “रॉयल डांस प्रतियोगिता” होगी, जिसमें ग्रुप डांस, युगल डांस और एकल डांस की तीन श्रेणियों में मुकाबला होगा। प्रतिभागियों के लिए प्रवेश शुल्क क्रमशः ग्रुप के लिए ₹301, युगल के लिए ₹251 और एकल के लिए ₹151 निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। मंच संचालन का जिम्मा नीतिन यदु (दुरीपार, घुमका) संभालेंगे और ध्वनि व्यवस्था की कमान DJ श्री (भदेरा) के पास होगी।
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नगद पुरस्कार
ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार ₹8,001 ( हर्षिता स्वामी बघेल द्वारा), द्वितीय ₹5,001 ( योगेश वर्मा, सरपंच द्वारा), तृतीय ₹3,001 (आयोजक समिति द्वारा) और चतुर्थ ₹2,001 ( गुलशन वर्मा एवं राकेश वर्मा द्वारा) दिया जाएगा। युगल डांस में प्रथम ₹4,001, द्वितीय ₹3,001 ( श्यामसुंदर साहू, जनपद उपाध्यक्ष द्वारा), तृतीय ₹2,001 ( तरूण साहू, सरपंच द्वारा), चतुर्थ ₹1,001 (स्नेहा बहादुर राजपूत द्वारा) और पंचम ₹501 ( अश्वनी मंडावी द्वारा) रखा गया है। वहीं एकल डांस में प्रथम पुरस्कार ₹3,001 (डोमेश्वर वर्मा द्वारा), द्वितीय ₹2,001 (घनश्याम मंडावी, गुरुजी द्वारा), तृतीय ₹1,001 (रामजी होटल द्वारा), चतुर्थ ₹701 ( रत्नेश वर्मा द्वारा) और पंचम ₹401 ( हिन्छा वर्मा द्वारा) प्रदान किया जाएगा।
गांव में गूंजेगा उत्सव का उल्लास
आयोजन समिति के अध्यक्ष चमन वर्मा, उपाध्यक्ष तामेश पटेल, सचिव ज्ञानिक राम, सहसचिव लोकनाथ वर्मा और कोषाध्यक्ष नीलकंठ पटेल के नेतृत्व में पूरे ग्रामवासी इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। विशेष दानदाता के रूप में लोकनाथ, वेदराम, स्नेहा बहादुर, ओमप्रकाश साहू, तेजराम, पुरानिक वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, राहुल तिवारी सहित अनेक लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ है। समिति ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे परिवार सहित पहुंचकर इस दीपावली उत्सव को मिलन, उत्साह और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनाएं। इसी दिन भरकाटोला, मुढ़िया मोहारा, आल्हा नवागांव और पलदूर में भी इसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।