ग्राम राहूद में शताक्षी देवव्रत सिंह ने किया सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन
खैरागढ़. अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम राहूद में जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह ने अपनी चुनावी घोषणा को स्मरण रखते हुए अपने विकास निधि मद से सामुदायिक भवन को स्वीकृति कराया। जिसके भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुईं। साथ ही शताक्षी ने सरपंच तेजराम वर्मा व ग्राम प्रमुखों के साथ वार्ड 3-4 व वार्ड 8-9 की गलियां जो बारिश की वजह से अत्यंत क्षतिग्रस्त हो चुकीं थी का भी जायजा लिया।
शताक्षी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम ही देश की नींव हैं। ग्रामों का विकास रुकना नहीं चाहिए। ग्राम राहूद हमारे दिलों में बसता है और यहां से जुड़े किसी भी मांग और विकासकार्य को सदैव प्राथमिकता दी जाएगी।
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बंसी लाल वर्मा ने कहा कि यह कार्य स्व. राजा देवव्रत सिंह जी की घोषणा थी। उनके आकस्मिक निधन के उपरांत आज उनकी सुपुत्री ने इस कार्य की नींव रख कर यह बता दिया है की आप अपने पिता की ही तरह काबिल एवं संवेदनशील हैं। ग्राम सरपंच तेजराम वर्मा ने इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने पर शताक्षी सिंह का समस्त ग्राम वासियों की तरफ से आभार जताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शताक्षी देवव्रत सिंह जी के अलावा आस पास के गांव के सरपंच सहित जनपद सदस्य निर्मला उमेश वर्मा, तेजराम वर्मा, बबला वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, बंशीलाल वर्मा, बीरबल वर्मा, रंजीत रजक, मन्नू वर्मा, गौकरण वर्मा, विनोद नेताम, कलीराम बंजारे, नित्य शरण सिंह सहिंता सभी महिला समूह की बहनों सहिंत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के उपरांत शताक्षी ने ग्रामीणों से सीधी मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया व उसके निराकरण हेतु सदैव प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।