तहसील साहू संघ खैरागढ़ का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न, श्याम सुंदर साहू बने अध्यक्ष
खैरागढ़. प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार तथा जिला साहू संघ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मार्गदर्शन में तहसील साहू संघ खैरागढ़ का चुनाव 10 अक्टूबर को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
अध्यक्ष पद पर श्याम सुंदर साहू, उपाध्यक्ष पद पर गोदावरी साहू एवं महेंद्र साहू, संगठन सचिव पद पर गौतम साहू तथा कौशल्या साहू निर्वाचित हुए। वहीं सचिव के रूप में डोरे लाल साहू को मनोनीत किया गया तथा बद्री साहू को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, इस दौरान घम्मन साहू अधिवक्ता (संरक्षक तहसील साहू संघ खैरागढ़) सहित बिशेश्वर साहू, परमानंद साहू, यदु कुमार साहू, मिनेश साहू, घनश्याम साहू, खोमलाल साहू और हीरालाल साहू की सक्रिय भूमिका रही।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठ जनों ने शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे समाजहित में नई दिशा और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।