कुएं में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
खैरागढ़. गातापार थाना क्षेत्र के ग्राम चिचका में शुक्रवार को हुए हादसे में रूपचंद उर्फ चुन्नीलाल (36 वर्ष) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह कुएं के पास खड़ा था तभी अचानक पैर फिसल गया और गहरे पानी में जा गिरा। ग्रामीणों ने मशक्कत कर शव बाहर निकाला। सूचना पर गातापार पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।