PMSHRI विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती, 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

PMSHRI विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती, 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

खैरागढ़. जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के आठ प्राथमिक PMSHRI विद्यालयों में संगीत एवं योगा प्रशिक्षकों की सेवाएँ ली जाएंगी। यह सेवाएँ अनुबंध आधारित होंगी, जिनकी अवधि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद सेवाएँ स्वतः समाप्त मानी जाएंगी।

योग्यता और मानदेय

भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता संगीत विषय में स्नातक अथवा समकक्ष डिग्री तथा बी.एड./डी.एड. की डिग्री अनिवार्य होगी। संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित प्रशिक्षकों को अधिकतम मानदेय ₹10,000/- प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन 1 सितंबर से 10 सितंबर 2025 तक स्वीकृत किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कार्यालय में स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025, शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

अतिरिक्त जानकारी

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, विज्ञापन एवं आवेदन का प्रारूप कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया गया है।