एमबीबीएस में प्रवेश पर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने डोगेंद्र साहू को दी बधाई
ठेलकाडीह. ग्राम डोम्हाटोला के निवासी रेखालाल साहू के सुपुत्र डोगेंद्र साहू ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल स्वयं उनके घर पहुँचीं और उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक ने व्यक्त की खुशी
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि डोगेंद्र की यह सफलता न केवल उनके माता-पिता, बल्कि पूरे डोंगरगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने डोगेंद्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
डोगेंद्र का संकल्प
सम्मान ग्रहण करते हुए डोगेंद्र साहू ने विधायक और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर समाज की सेवा करना चाहते हैं।
कार्यक्रम में रही उत्साहपूर्ण उपस्थिति
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हेमंत वैष्णव, नूतन साहू, केदार साहू, अजय वर्मा (बुंदेलीकला), भागवत वर्मा (रेंगाकठेरा), प्रमोद वर्मा, गंभीर साहू, डीलेश पारधी, मनराखन निर्मलकर, कुलेश्वर साहू, मोहन वर्मा, धनेश्वर साहू, हेमलाल वर्मा सहित अन्य लोग शामिल हुए और डोगेंद्र की सफलता पर बधाई दी।