अवंती पब्लिक स्कूल में 5 सितम्बर को होगा शिक्षक सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर

अवंती पब्लिक स्कूल में 5 सितम्बर को होगा शिक्षक सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर

खैरागढ. अवंती ज्ञानोदय समिति खैरागढ़ के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन 5 सितम्बर 2025, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से अवंती पब्लिक स्कूल (लोधी भवन) खैरागढ़ में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा का सम्मान और रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में खैरागढ़ की विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा मुख्य अतिथि होंगी, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोधी समाज कमलेश्वर वर्मा अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, पूर्व संयोजक छ.ग. राज्य लोधी समाज अमर जंघेल, पूर्व अध्यक्ष जिला लोधी समाज राजनांदगांव रजभान लोधी, राष्ट्रीय सचिव लोधी समाज मूलचंद लोधी, डायरेक्टर संजीवनी हॉस्पिटल राजनांदगांव डॉ. राघव वर्मा और सर्किल लोधी समाज खैरागढ़ के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा उपस्थित रहेंगे।

अवंती ज्ञानोदय समिति के अध्यक्ष भूखन जंघेल और सचिव ईश्वर वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्तदान कर जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में सहयोग करें और शिक्षकों के सम्मान का साक्षी बनें।