आईटीबीपी ने कटेमा में चलाया वृक्षारोपण अभियान

आईटीबीपी ने कटेमा में चलाया वृक्षारोपण अभियान

00 एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत 300 पौधे रोपे गए

खैरागढ़. 40वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र कटेमा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कमांडेंट तेजभान सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कैम्प परिसर में करीब 300 फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट दीदार शेख ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मानव जीवन की जिम्मेदारी और कर्तव्य का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने वृक्षों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में निरीक्षक प्रकाश केरकेटटा, सउनि बिरेन्द्र कुमार राम सहित अन्य हिमवीर भी उपस्थित रहे।