जिले में अगस्त माह में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 715 वाहन चालकों पर जुर्माना व 86 आबकारी प्रकरण दर्ज

जिले में अगस्त माह में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 715 वाहन चालकों पर जुर्माना व 86 आबकारी प्रकरण दर्ज

खैरागढ. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की पुलिस ने अगस्त माह में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक कार्रवाई की। पुलिस की मासिक रिपोर्ट के अनुसार आबकारी एक्ट के तहत कुल 86 व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें 34(2) के 2, 36(च)(1) के 23, 36(सी) के 52 तथा 34(1) ब के 7 मामले शामिल रहे।

इसी अवधि में जुआ अधिनियम के तहत भी सख्त कदम उठाए गए। थाना खैरागढ़ में 1 प्रकरण में 4 जुआरियों से ताश की गड्डी व 2300 रुपए जब्त किए गए। वहीं थाना गंडई क्षेत्र में 8 प्रकरणों में 53 जुआरियों से 31040 रुपए और ताश की गड्डी जप्त की गई। थाना ठेलकाडीह में भी 1 प्रकरण में 9 जुआरियों से 3375 रुपए और ताश की गड्डी जब्त की गई।

कोटपा एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पकड़े गए 35 व्यक्तियों से कुल 6900 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। इसके अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126, 135(3) के तहत 14 प्रकरणों में 16 व्यक्तियों तथा धारा 126, 135(3) के तहत 52 प्रकरणों में 84 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस का शिकंजा कसता दिखा। मोटरयान अधिनियम के तहत 715 प्रकरण दर्ज किए गए और कुल 2 लाख 53 हजार 400 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही 8 प्रकरण न्यायालय प्रेषित कर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई और 6 मामलों में मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाने पर लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया की गई।